भारत एवं पड़ोसी राष्ट्र सम्बन्ध
.
पूर्वी सीमा पर स्थित देश बांग्लादेश तथा म्यांमार । पश्चिमी सीमा पर स्थित देश पाकिस्तान व अफगानिस्तान (उत्तर-पश्चिमी सीमा) उत्तरी सीमा पर स्थित देश नेपाल, चीन, भूटान (पूर्वोत्तर)
दक्षिणी सीमा पर स्थित देश श्रीलंका (समुद्री सीमा )
नेपाल
भारत व नेपाल के सम्बन्ध प्रारम्भ से ही मैत्रीपूर्ण हैं। भारत व नेपाल के नागरिकों को परस्पर अबाध पारगमन की सुविधा प्राप्त है।
चीन
इसके साथ आरम्भ में भारत ने सम्बन्धों को मधुर बनाने के लिए पंचशील समझौता किया, किन्तु 1962 ई. में चीन के भारत पर आक्रमण से दोनों देशों के सम्बन्ध कटुतापूर्ण हो गए। वर्ष 1968 ई. के पश्चात् दोनों देशों ने सम्बन्ध सामान्य बनाने की दिशा में प्रयास आरम्भ किए।
बांग्लादेश
बांग्लादेश 1971 ई. से पूर्व पूर्वी पाकिस्तान कहलाता था। 1971 ई. भारत के सहयोग से इसे स्वतन्त्रता प्राप्त हुई। भारत व बांग्लादेश के मध्य विवाद के मुद्दे, घुसपैठ, सीमा निर्धारण तथा नदी जल से सम्बन्धित हैं।
श्रीलंका
इस देश से भारत के सम्बन्ध मधुर रहे हैं, किन्तु तमिल समस्या दोनों देशों के बीच मतभेद का मुख्य कारण है। यद्यपि 1988 ई. के कोलम्बो समझौते के पश्चात् श्रीलंका ने तमिलों को उनके अधिकार देने का वादा किया है।
पाकिस्तान
इस देश के साथ भी भारत ने हमेशा से सम्बन्ध सामान्य बनाने की कोशिश की है, किन्तु पाकिस्तान ने हर बार बैर का ही पक्षपोषण किया है। दोनों देशों के बीच 1965 ई. में पहला तथा 1971 ई. में दूसरा युद्ध हो चुका है।
1972 ई. में दोनों देशों के बीच शिमला समझौता सम्पन्न हुआ। भारत व पाकिस्तान के सम्बन्धों में तनाव का मुख्य कारण पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद है।
भूटान
इस देश के साथ भी भारत के सम्बन्ध मित्रवत् रहे हैं। भारत प्रतिवर्ष भूटान को बजटीय सहायता प्रदान करता है।
अफगानिस्तान
यह सार्क का 8वाँ सदस्य राष्ट्र है। भारत में अफगानिस्तान का प्राचीन समय से ही महत्त्व रहा है। वर्तमान समय में भी अफगानिस्तान और भारत एक मजबूत सम्बन्धों की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
.
0 Comments