अमेरिकी क्रान्ति की उपलब्धियाँ
इस क्रान्ति की निम्नलिखित उपलब्धियाँ थीं
लिखित संविधान अमेरिका में स्वतन्त्रता संग्राम के पश्चात् प्रथम बार लिखित संविधान लागू किया गया। विश्व के अन्य देशों के द्वारा लिखित संविधान का अनुकरण किया जाने लगा।
• गणराज्य की स्थापना इस क्रान्ति ने गणतन्त्र शासन व्यवस्था की स्थापना के मार्ग खोल दिए। इस क्रान्ति ने विश्व को "जनता का शासन, जनता द्वारा जनता के लिए" का सन्देश दिया। इससे प्रभावित होकर विश्व के अधिकांश देशों ने गणतन्त्र शासन व्यवस्था की स्थापना की।
अमेरिकी क्रान्ति की उपलब्धियाँ
लिखित संविधान
• गणराज्य की स्थापना
अन्य देशों के लिए प्रेरणास्रोत
गृह युद्ध तथा दास प्रथा का उन्मूलन संयुक्त राज्य का उदय
• समानता एवं स्वतन्त्रता का महत्त्व
• अंग्रेजों की नीति में उदारता • संघीय शासन व्यवस्था
अन्य देशों के लिए प्रेरणास्रोत अमेरिकी क्रान्ति की सफलता ने विश्व के अनेक देशों को उत्साहित किया; जैसे-फ्रांस की क्रान्ति।
• गृह युद्ध तथा दास प्रथा का उन्मूलन अमेरिका में इस क्रान्ति के पश्चात् गृह युद्ध समाप्त हो गया तथा अब्राहम लिंकन के द्वारा दास प्रथा का उन्मूलन हो गया।
संयुक्त राज्य का उदय अमेरिका के स्वतन्त्रता संग्राम के कारण ब्रिटेन के द्वारा 13 उपनिवेशों को स्वतन्त्र कर दिया गया, जिन्हें मिलाकर संयुक्त राज्य नामक एक नए राष्ट्र का निर्माण हुआ।
• समानता एवं स्वतन्त्रता का महत्त्व अमेरिका में गणतन्त्र की स्थापना होने के साथ ही व्यक्ति की समानता और स्वतन्त्रता स्थापित की गई, इसने विश्व के सभी देशों के लिए प्रेरणा का कार्य किया।
अंग्रेजों की नीति में उदारता अमेरिकी क्रान्ति के परिणामस्वरूप उपनिवेशों के छिन जाने के कारण ब्रिटिश सरकार ने अपने उपनिवेशों के प्रति उदारता की नीति का अनुपालन किया।
संघीय शासन व्यवस्था इस क्रान्ति के परिणामस्वरूप अमेरिका में संघीय शासन व्यवस्था को अपनाया गया। इस व्यवस्था में सत्ता का केन्द्रबिन्दु संघीय सरकार के हाथों में होता है। राज्यों से सम्बन्धित अधिकार राज्यों की सरकारों को प्रदान कर दिए गए। इस व्यवस्था का विश्व के अनेक देशों के द्वारा अनुसरण किया गया।
0 Comments