भारत की सीमाएँ
भारत की स्थलीव सीमा 15 200 किमी लम्बी है, जबकि समुद्री सीमा 7 516 5 किमी है। भारत के पश्चिम में अरब सागर तथा दक्षिण मे हिन्द महासागर है। समुद्री सीमा के अन्तर्गत अरब सागर मे लक्षद्वीप समूह तथा बंगाल की खाड़ी मे अण्डमान निकोबार द्वीप समूह है।
» उत्तरी सीमा चीन, नेपाल तथा भूटान देश से मिलती है।
* उत्तरी-पूर्वी स्रीमा म्यांमार तथा बाग्लादेश से मिलती है।
* उत्तरी-पश्चिमी सीमा अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान से मिलती है।
* दक्षिण की समुद्री सीमा दक्षिण में समुद्री सीमा श्रीलंका से मिलती है।
सुरक्षा व्यवस्था
भारत का अपने पड़ोसी देशों के साथ सीमा विवाद है एवं इस विवाद के कारण युद्ध हो चुके हैं, जैसे-वर्ष 1962 मे भारत व चीन के बीच युद्ध हुआ था तथा वर्ष 1965 मे भारत व पाकिस्तान के बीच प्रथम युद्ध हुआ था। अत: भारत को अपनी सुरक्षा तैयारी को सुदृढ़ करना आवश्यक है।
सेनाएँ भारतीय सेना के तीन अंग हैं-थल सेना, जल सेना और वायु सेना! राष्ट्रपति भारतीय सेनाओं का सर्वोच्च सेनापति होता है।
1. थल सेना भारत में 15 लाख की संख्या वाली थल सेना है, इसका मुख्यालय नई दिल्ली मे है। यह 6 कमाण्ड में विभक्त है। प्रत्येक कमाण्ड का सर्वोच्च अधिकारी जनरल ऑफिसर कमाण्डिंग-इन-चीफ कहलाता है। थल सेना का प्रमुख थल सेनाध्यक्ष या जनरल कहलाता है। भारत के वर्तमान थल सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिह सुहाग है।
2. नौसेना भारत्त की नौसेना का मुख्यालय नई दिल्ली में है। इसके तीन कमाण्ड होते हैं--पूर्वी कमाण्ड (विशाखापत्तनम), पश्चिमी कमाण्ड (मुम्बई), दक्षिणी कमाण्ड (कोच्चि केरल), इसके प्रमुख को नौसेनाध्यक्ष या एडमिरल कहते हैं। भारत के वर्तमान नौसेनाध्यक्ष आर के धोवन है।
3. वायु सेना क॒यु सेना का मुख्यालय भी नई दिल्ली मे है। भारतीय वायु सेना के सर्वोच्च अधिकारी का पदनाम (रैक) एयर चीफ मार्शल है। भारतीय वायु सेना की 7 कमाण्ड तथा 45 स्क््वाडून है। वर्तमान मे अरुण राहा वायु सेनाध्यक्ष हैं।
अर्ट-सैन्य बल ये तीनों सशस्त्र सेनाओं के अतिरिक्त हैं, इनमें सीमा सुरक्षा बल (857) (जिसकी स्थापना वर्ष 1969 में नई दिल्ली में की गई थी), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (60%), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (187), भारतीय तट रक्षक बल (॥0 क्षा 008» 580७0) आदि प्रमुख है!
प्रादेशिक सेना ु
यह स्वेच्छा से भर्ती होने वाले तथा अशकालीन रूप से काम करने वाले नागरिकों की सेना है। इसका उद्देश्य अवकाश के समय सैन्य प्रशिक्षण प्रदान करना है, जिससे युद्ध के (सकट के) समय प्रशिक्षित सैनिक उपलब्ध हो सके।
विविध
भारत परमाणु शक्ति सम्पन्न देश है। भारत ने अब तक दो परमाणु परीक्षण क्रमशः वर्ष 1974 व 1998 में राजस्थान के पोखरण मे किए है|
0 Comments